संस्थान के संबंध में

संस्थान के संबंध में

संपूर्ण पत्थर की इमारत, हरे-भरे परिसर एवं भूदृश्य-पूर्ण उद्यान सहित दक्षिण बेंगलूर में 100 एकड़ के भू-भाग में स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) प्रबंध अध्ययन, शिक्षण एवं अध्ययन के लिए एक रमणीय वातावरण उपलब्ध कराता है । भाप्रसंबें में विश्व स्तर की अवसंरचना है, जो शिक्षण, शोध, परामर्श एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करती है ।

 

भारत की उच्च प्रौद्योगिक राजधानी में स्थित, भाप्रसंबें की घनिष्ट सन्निकटता देश की सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर उपभोक्ता उत्पाद जैसी विख्यात कंपनियों से है, जोकि कक्षा ज्ञान के साथ प्रायोगिक अनुभव के समाकलन करने का अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है ।

 

1973 में स्थापित होने से लेकर संस्थान ने अपने कुशल संकाय, विश्वस्तरीय अवसंरचना और प्रेरित छात्र निकाय के आधार पर देश में प्रबंधकीय उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रबंध शिक्षा एवं शोध हेतु एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है । भाप्रसंबें विश्वभर में उद्योग एवं विख्यात शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करना जारी रखे है । भाप्रसंबें का लक्ष्य “सर्वांगीण, रूपांतरकारी एवं नवीकृत शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण” करना है |

 

संस्थान के दीर्घावधि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में सम्मिलित हैं – ध्वजपोत प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी), सॉफ्टवेयर उद्यम प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीएसईएम), सार्वजनिक नीति एवं प्रबंध में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीपीएम), एक वर्ष का पूर्णकालिक प्रबंध में कार्यपालक स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) एवं प्रबंध में फैलो कार्यक्रम (एफपीएम) जो कि एक वाचस्पति कार्यक्रम है । इस प्रकार भाप्रसंबें प्रबंधकीय वर्गों के तीनों खंडों के लिए संबद्ध पाठ्यक्रम संचालित करता है । इन सभी कार्यक्रमों का उच्च मूल्यांकन किया गया है और भाप्रसंबें के भूतपूर्व छात्र विश्वभर में वरिष्ठ प्रबंधकीय एवं शैक्षणिक पदों पर आसीन हैं । आगे कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम (ईईपी) सरकार के अनेक संगठनों, सार्वजनिक एवं निजी सेक्टरों एवं गैर-सरकारी संगठनों के लिए दो दिन से लेकर एक वर्ष तक के खुले एवं कस्टमाइज़्ड कार्यक्रम संचालित करता है । कार्यरत् प्रबंध में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स कार्यक्रम (आईएमपीएम) एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोजित कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम है, जो कि आईएनएसईएसडी, मैकगिल विश्वविद्यालय, लैन्कैस्टर विश्वविद्यालय एवं जापान विश्वविद्यालयों के संघ के साथ भाप्रसंबें द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है, जिसे कार्यपालक शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख नवाचार के रूप में विश्वव्यापी मान्यता प्राप्त है । भाप्रसंबें में उद्यमवृत्ति अध्ययन हेतु एन.एस. राघवन केन्द्र (एनएसआरसीईएल) उद्यमकर्ताओं और पारिवारिक व्यवसाय के मालिकों हेतु पाठ्यक्रम भी संचालित करता है ।

 

भाप्रसंबें हमेशा नवीन गतिविधियों का केन्द्र रहा है और विश्वभर के उद्योग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ लगातार सहयोग के अवसरों की तलाश में रहता है । सार्वजनिक नीति एवं कंपनी अभिशासन से लेकर बीमा, वित्तीय बाजार एवं जोखिम प्रबंध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता केन्द्रों की स्थापना के साथ संस्थान में नवाचार एवं शोध को प्रोत्साहन दिया गया है । उद्यमवृत्ति अध्ययन हेतु एन.एस. राघवन केन्द्र उद्यमवृत्ति गतिविधि के लिए उत्प्रेरक और शुरुआती उद्यमों हेतु सुप्रसिद्ध ऊष्मायन केन्द्र है ।

 

भाप्रसंबें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में लगातार भारत के श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूलों में गिना जाता रहा है । एसएमबीजी पेरिस में स्थित परामर्श फर्म की एक इकाई एडयुनिवर्सल द्वारा नवंबर, 2008 में संचालित सर्वेक्षण में भाप्रसंबें को मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया में नम्बर एक बिज़नैस स्कूल का स्थान प्रदान किया । एडयुनिवर्सल द्वारा चयन, भाप्रसंबें की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और प्रभाव का समर्थन करता है, जोकि छात्रों को श्रेष्ठ बनाने के लिए बिज़नैस स्कूल की क्षमता और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में उनकी नियोजनीयता में उन्नति प्रदान करता है ।

 

अप्रैल 2009 में भाप्रसंबें को क्यूएस सार्वभौम श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूल्स 2009 में एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के श्रेष्ठ दस में शामिल किया गया है : क्वैकक्वैरली सिमंड्स (क्यूएस) द्वारा प्रकाशित नियोक्ता की पसंद । भाप्रसंबें श्रेष्ठ दस में स्थान पाने वाला एकमात्र भारतीय प्रबंध स्कूल है, जिसमें सम्मिलित अन्य हैं, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, चीन एवं हाँग-काँग के बिज़नैस स्कूल । गौरतलब है कि भाप्रसंबें पूर्व वर्ष 2007-08 की रिपोर्ट में नौवें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए छठे स्थान पर पहुँचा । अतः आश्चर्य नहीं है कि भाप्रसंबें विश्वव्यापी स्तर के पदों हेतु एक पसंदीदा भर्ती गंतव्य होना जारी रखे है ।

 

भाप्रसंबें को अन्य बी-स्कूलों से अलग बनाने वाली विशेषता है, एक निश्चित उद्देश्य के रूप में विविधता के साथ ध्यानपूर्वक मिश्रित छात्रों का चयन, जिससे कि छात्र कक्षा में सैद्धांतिक अध्ययन के अतिरिक्त एक दूसरे के अनुभव से लाभान्वित होंगे, जिसके द्वारा उत्तम संवृद्ध अध्ययन का अनुभव प्राप्त होता है । भारत के सभी बी-स्कूलों की तुलना में संस्थान के पास उत्तरी अमरीका, युरोप एवं ऑस्ट्रेलिया के अनेक साझेदार विश्वविद्यालयों के साथ सबसे बड़ा छात्र विनिमय कार्यक्रम है ।

 

जैसे-जैसे सार्वभौम व्यवसाय परिदृश्य तेजी से जटिल और गतिशील हो रहा है, भाप्रसंबें छात्रों को विविध एवं चुनौतीपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराते हुए ऐसे गतिशील व्यवसाय परिस्थितियों में नेतृत्व एवं प्रबंध के लिए तैयार करता है, जहाँ वे अध्ययन और विकास कर सकते हैं और अंततः नायकत्व करते हुए प्रेरित करने के लिए बाहर कदम रख सकें ।