पुरस्कार एवं पहचान

पुरस्कार एवं पहचान

भाप्रसंबें घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में लगातार भारत के श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूलों में सम्मिलित होता रहा है ।

 

अक्तूबर 2009 में, एसएमबीजी की एक इकाई एडयुनिवर्सल, पेरिस स्थित एक परामर्श फर्म ने भाप्रसंबें को लगातार दूसरे वर्ष मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया में नंबर एक बिज़नैस स्कूल रैंक प्रदान किया है।

 

एडयुनिवर्सल पाम्स 2009 में, भाप्रसंबें को मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव सहित युनिवर्सल बिज़नैस स्कूलों को प्रदान किए जाने वाले मूल्यांकन के आधार पर अत्यधिक मान्यता प्राप्त “5 पाम्स” प्रदान किया ।

 

एडयुनिवर्सल चयन भाप्रसंबें की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति एवं प्रभाव का समर्थन करता है, जिसे इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है – छात्रों को मूल्यवान बनाने की बिज़नैस स्कूल की क्षमता – एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में उनकी रोजगार योग्यता में उन्नति करना ।

 

अप्रैल 2009 में भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर को क्यूएस सार्वभौम श्रेष्ठ बिज़नैस स्कूल 2009 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के श्रेष्ठ दस में शामिल किया गया : क्वैकक्वारेली सिमन्ड्स (क्यएस) द्वारा प्रकाशित नियोक्ता की पसंद । भाप्रसंबें श्रेष्ठ दस में स्थान पाने वाला एक मात्र भारतीय प्रबंध स्कूल है, जिसमें सम्मिलित हैं, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, चीन एवं हाँग-काँग के बिज़नैस स्कूल । गौरतलब है कि भाप्रसंबें पूर्व वर्ष 2007-08 की रिपोर्ट में नौवें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए छठे स्थान पर पहुँचा । अतः आश्चर्य नहीं है कि भाप्रसंबें विश्वव्यापी स्तर के पदों हेतु एक पसंदीदा भर्ती गंतव्य होना जारी रखे है ।

 

भाप्रसंबें स्नातक प्रबंध प्रवेश परिषद् का सदस्य चयनित

 

स्नातक प्रबंध प्रवेश परिषद् (जीएमएसी), अंतर्राष्ट्रीय बिज़नैस स्कूलों का संघ एवं जीएमएटी परीक्षा के मालिक ने भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर को अपने नए सदस्य के रूप में स्वीकारा है ।

 

जीएमएसी निदेशक मंडल द्वारा 19 देशों के 178 अन्य विख्यात बिज़नैस स्कूलों में सम्मिलित होने के लिए भाप्रसंबें को चुना गया ।

 

जीएमएसी ने 7 अक्तूबर, 2009 को जारी मीडिया रिलीज़ में कहा :

 

डेविड ए विल्सन, जीएमएसी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा, “निदेशक एवं प्रोफेसर पंकज चंद्रा के नेतृत्व के तहत् भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर को हमारे रैंकों में स्वागत करते हुए हर्ष हो रहा है ।” यह स्पष्ट रूप से विश्वभर में स्नातक प्रबंध शिक्षा में अग्रणी संस्थान के रूप में पहचाना गया है, जो परिषद् में सदस्यता हेतु उच्च स्तर की उत्कृष्टता एवं संपूर्णता का प्रतिनिधित्व करता है ।

 
प्रतिदिन एक हिन्दी शब्द सीखें
उत्पादकता प्रबंध
Productivity Management
Learn one Hindi word a Day