राजभाषा संबंधी गतिविधियाँ

राजभाषा संबंधी गतिविधियाँ

  1. समयबद्ध कार्यक्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर संस्थान को राजभाषा नियम के नियम 10(4) के तहत् अधिसूचित किया जा चुका है ।
  2. नियमानुसार संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यरत् है और इसके अध्यक्ष निदेशक हैं । प्रत्येक तिमाही में इसकी बैठक कर संस्थान में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग संबंधी समीक्षा की जाती है ।
  3. जैसा कि अधिकांश कार्यालय कार्य कंप्यूटरों पर किया जाता है, टंकण प्रशिक्षण के पात्र कर्मचारियों को लीप ऑफिस पर प्रशिक्षण दिया गया है ।
  4. संस्थान में प्रयोग किए जाने वाले फार्म, मैनुअल का अनुवाद कर द्विभाषी रूप में मुद्रित किए जा चुके हैं और समय-समय पर किए गए संशोधनों को सम्मिलित किया जाता है ।
  5. हमारे नेटवर्क पर लीप-ऑफिस लोड करके अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में भी कार्य करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
  6. धारा 3(3) का अनुपालन किया जा रहा है ।
  7. आवश्यकता के अनुसार “प्रबंध ज्योति” नामक वार्षिक हिन्दी पत्रिका प्रकाशित की जा रही है ।
  8. संस्थान में सोमवार हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
  9. स्वागती प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर हिन्दी में बातचीत करते हैं ।
  10. सेवा एवं अन्य पंजियों में जहाँ भी संभव है प्रविष्टियाँ हिन्दी में की जा रही हैं ।
  11. प्रतिदिन एक हिन्दी शब्द सीखें का पालन किया जा रहा है ।
  12. हिन्दी में प्राप्त पत्रों का जवाब हिन्दी में दिया जाता है ।
  13. द्विभाषी पत्राचार के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न अनुभागों में मानक प्रारूपों का प्रयोग किया जा रहा है।
  14. विजिटिंग कार्ड द्विभाषी रूप में मुद्रित किए जा रहे हैं ।
  15. अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हिन्दी में कार्य करने की हिचक को दूर करने में सहायता करने हेतु प्रत्येक तिमाही में हिन्दी कार्यशाला का संचालन किया जाता है ।
  16. नियमों का पालन करते हुए संस्थान में प्रयुक्त रबड़ स्टैंप, नामपट्ट, साइन बोर्ड एवं पत्र शीर्ष द्विभाषी रूप में तैयार किए गए हैं ।
  17. नियमानुसार अप्रशिक्षित कर्मचारियों का रोस्टर बनाया गया है और समय-समय पर इसे अद्यतन किया जाता है।
  18. संस्थान में हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहन योजना लागू है ।
  19. आशुलिपिकों को आंतरिक व्यवस्था द्वारा बैचों में हिन्दी आशुलिपि प्रशिक्षण (कंप्यूटरों पर) दिया जा चुका है।
  20. संस्थान में हिन्दी दिवस एवं हिन्दी माह मनाया जाता है ।
  21. शब्दकोश, शब्दावली, मानक पदबंधों का संकलन एवं अन्य संदर्भ और साहित्य सामग्री अनुभागों को उपलब्ध कराई गई है ।
  22. संस्थान के पुस्तकालय हेतु पुस्तकें खरीदी जा रही हैं ।
  23. राजभाषा हिन्दी में विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने वाले 14 सितंबर 1949, भारत की वाणी, उदयांजली, हिन्दी की वाणी, देश की वाणी, हिन्दी सब संसार, एकता की पुकार वृत्तचित्र खरीदे गए हैं और इन्हें फिल्माया गया।
  24. संस्थान में अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में सरकारी काम कंप्यूटरों पर करने के लिए आशुलिपिकों/टंककों हेतु प्रोत्साहन योजना लागू है ।
  25. हिन्दी में मौलिक पुस्तकें लिखने के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय की इंदिरा गाँधी पुरस्कार योजना संस्थान में प्रचार किया गया है ।
  26. संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदनों के विभिन्न खंडों में की गई सिफारिशों पर राष्ट्रपतिजी के आदेशों का अनुपालन किया जा रहा है ।
  27. मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं ।
  28. हिन्दी वर्शन का लिंक भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की वैबसाइट के होम पेज पर दिया गया है, जिसके द्वारा हिन्दी वर्शन को देखा जा सकता है । “प्रतिदिन एक हिन्दी शब्द सीखें” हिन्दी वर्शन पर प्रदर्शित किया जा रहा है ।