परिदृश्य
भाप्रसंबें का पुस्तकालय 300 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता के साथ चार तलों में फैला हुआ 55,000 स्क्वॉयर फीट के भवन में स्थित है । यह उपयोगकर्ताओं की सेवा में तीन राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर सभी दिन खुला रहता है । इसमें अपने उपयोगकर्ताओं की आवश्यक सूचना की पूर्ति के लिए मुख्यतः प्रबंध से संबंधित एवं संबद्ध विषयों का बृहत् साहित्य संग्रह है । पुस्तकालय की अधिकांश गतिविधियाँ “लिब्सिस” नामक समाकलित पुस्तकालय सॉफ्टवेयर पैकेज द्वारा कंप्यूटरीकृत है ।
भाप्रसंबें अपने पुस्तकालय का प्रयोग व्यावसायिक उद्देश्य हेतु प्रोत्साहित करता है । कोई भी व्यक्ति और संगठन पुस्तकालय का नियमित रूप से उपयोग भुगतान कर जमा या गैर-जमा आधार पर कर सकता है । संदर्भ के उद्देश्य से पुस्तकालय, अनेक प्रकाशन निकालता है । पुस्तकालय द्वारा दी जाने वाली कुछ मुख्य सेवाएँ हैं – संदर्भ, रिप्रोग्राफिक, संदर्भिका, दस्तावेज सुपुर्दगी, डेटा खोज सुविधाएँ, अन्य पुस्तकालयों के साथ संसाधन का आदान-प्रदान आदि । यह डेटा आपूर्ति, संदर्भ एवं अनुक्रमणिका तथा संदर्भिका सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए विख्यात् संस्थानों के पुस्तकालयों के साथ नेटवर्किंग भी करता है ।
पुस्तकालय में 2.20 लाख दस्तावेजों (पुस्तक, पत्रिकाओं के पुराने खंड, सरकारी प्रकाशन, तकनीकी रिपोर्टें, सम्मेलन कार्यवाहियाँ, गैर-पुस्तक सामग्रियाँ आदि) का कुल संग्रह उपलब्ध है । पुस्तकालय को एल्सवियर साइंस एवं केम्ब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस से 72 ई-संसाधन एवं 254 ई-पुस्तकों का एक्सिस प्राप्त है और यह 720 मुद्रित पत्रिकाएँ, 1200 ई-पत्रिकाएँ एवं 27 समाचार पत्र सब्सक्राइब करता है । इसके अतिरिक्त पुस्तकालय द्वारा सब्सक्राइब किए जा रहे डेटाबेसिस में 35,000 से अधिक पूर्ण टैक्स्ट पत्रिका शीर्षक उपलब्ध हैं । साथ ही यह लगभग 200 समाचार पत्र एवं सार्वजनिक व निजी संगठनों से 2200 वार्षिक रिपोर्टें भी प्राप्त करता है । गैर-पुस्तक सामग्री संग्रह में सम्मिलित हैं – 4180 सीडीज़, पुस्तकों के साथ प्राप्त 700 सीडीज़, 420 दृश्य कैसिटें, 415 वीसीडीज़ एवं डीवीडीज़ तथा 235 श्रव्य कैसिटें ।


