शैक्षणिक एवं शोध उद्देश्यों के लिए भाप्रसंबें पुस्तकालय अपने पुस्तकालय के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करता है । जमा या गैर जमा आधारित सदस्यता पर व्यक्ति एवं संगठन इसकी सेवाओं और संसाधनों को एक्सिस कर सकते हैं । जो सदस्य इलैक्ट्रॉनिक संसाधनों को एक्सिस करना चाहते हैं वे केवल बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आ सकते हैं ।
जमा आधारित सदस्यता
बेंगलूर में स्थित व्यक्ति एवं संगठन जमा आधारित सदस्य बनने के पात्र हैं । सदस्यता शुल्क एवं सुविधाओं का व्यौरा नीचे दिया गया है । सदस्यता लेना के इच्छुक व्यक्तियों को संबद्ध संगठन / संस्थान से संदर्भ / परिचय पत्र देना होगा ।
| सदस्यता | वापसी योग्य जमा | पुस्तकालय टिकटें | वार्षिक सेवा प्रभार | लेने की सुविधा |
| भूतपूर्व छात्र | रु.3,000 प्रति टिकट | 2 | रु.1,000 | 2 पुस्तकें 15 दिन के लिए |
| निजी व्यक्ति | रु.7,000 प्रति टिकट | 2 | रु.2,000 | 2 पुस्तकें 15 दिन के लिए |
| गैर-लाभ संगठन | रु.25,000 प्रति टिकट | 2 | रु.5,000 | 2 पुस्तकें 15 दिन के लिए |
| लाभ-प्राप्त संगठन | रु.50,000 | 4 | रु.10,000 | 4 पुस्तकें 15 दिन के लिए |
डाउनलोड
सेवाएँ एवं सुविधाएँ
सदस्य संदर्भ सेवा एवं पुस्तकें लेने की सुविधा पाने के अधिकारी है । इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट संसाधन से सूचना शोध सेवाएँ, छाया प्रति सुविधाएँ पुस्तकालय द्वारा निर्धारित दर के अनुसार अतिरिक्त प्रभार्य है ।
गैर-जमा आधारित सदस्यता
गैर-जमा आधारित सदस्यता भारतभर के उन व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है, जो भाप्रसंबें में लघु अवधि के लिए परामर्श एवं संदर्भ पुस्तकालय संसाधनों हेतु आते हैं । यह सदस्यता शिक्षाविदों, शोध छात्र, व्यवसायी एवं छात्रों के लिए उपलब्ध है ।
| एक दिन | तीन दिन | सप्ताह | माह | तिमाही | वार्षिक |
| रु.50 | रु.100 | रु.200 | रु.400 | रु.600 | रु.2000 |
डाउनलोड
सेवाएँ एवं सुविधाएँ
जो सदस्य गैर-जमा सदस्यता का विकल्प चुनते हैं वे किसी भी प्रकार की उधार सुविधा के अधिकारी नहीं हैं, किन्तु वे बाह्य सदस्यों के लिए लागू प्रभार का भुगतान कर सूचना खोज सेवा, ग्रंथ सूची सेवा एवं छाया प्रति सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करेंneela@iimb.ernet.in; librarian@iimb.ernet.in; या दूरभाष 080-26993169 / 26993113 पर संपर्क करें ।


