लेआउट
पर्याप्त पठन सुविधा के साथ मुख्य दस्तावेज संग्रह पुस्तकालय के तहखाने में उपलब्ध है । भू-तल निर्गम काउंटर, समाचारपत्र अनुभाग, संदर्भ पठन कक्ष, नई पत्रिकाओं का प्रदर्शन, संकाय प्रकाशन, वर्किंग पेपर संपत्ति काउंटर, ज़ेरॉक्स काउंटर, सूचना पट्ट, सदस्यता के लिए पंजीकरण, पाठकों को सहायता एवं ओपीएसी शोध सुविधा जैसी मुख्य सेवाओं एवं सुविधाओं का केंद्र है ।
प्रथम तल पर पत्रिकाओं का अभिग्रहण अनुभाग, वर्तमान एवं जिल्दबंद खंडों हेतु वाचनालय, सीडी-वर्कस्टेशन एवं पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यालय है । पुस्तकालय के दूसरे तल पर श्रव्य-दृश्य अनुभाग, पुस्तक अभिग्रहण अनुभाग, तकनीकी अनुभाग, सूक्ष्म दस्तावेज / गैर-पुस्तक सामग्री अनुभाग एवं औद्योगिक सूचना उपलब्ध है ।
भू-तल पर पुस्तकालय का मुख्य द्वार पश्चिम की ओर है । पुस्तकालय में सभी चार तलों पर पहुँचने के लिए तीन स्थानों पर सीढ़ियाँ हैं अर्थात् पश्चिम में एक मुख्य एवं दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पूर्व में दो आपातकाल सीढ़ियाँ । इसके अतिरिक्त पाठकों एवं कर्मचारियों के प्रयोग हेतु मुख्य सीढ़ियों के निकट यात्री लिफ्ट लगाई गई है । पुस्तकों को विभिन्न तलों पर लाने-लेजाने के लिए पुस्तकालय के दक्षिणी ओर डम्ब बेटर लगाया गया है ।
तहखाना संग्रह कक्ष
भू-तल
निर्गम काउंटर
संदर्भ पठन-पाठन
पाठ्य पुस्तक संग्रह
समाचार पत्र, नवीन पुस्तकों का प्रदर्शन
उप पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यालय
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सूचना अधिकारी का कार्यालय
ओपीएसी सेवा
ज़ेरॉक्स काउंटर
प्रथम तल
वाचलनालय (नवीन पुस्तकें एवं समाचार पत्र)
पत्रिकाओं के जिल्दबंद खंड
पत्रिकाएँ अभिग्रहण अनुभाग
सीडी-वर्कस्टेशन
पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यालय
उप पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यालय
ओपीएसी सेवा
दूसरा तल
सूक्ष्म दस्तावेज / गैर-पुस्तक सामग्री अनुभाग
श्रव्य-दृश्य अनुभाग
औद्योगिक सूचना
पुस्तक अभिग्रहण अनुभाग
तकनीकी अनुभाग
सेमिनार कक्ष
सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी का कार्यालय


