भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर के आवास में सम्मिलित हैं – दस छात्रावास ब्लॉक, एक कार्यपालक ब्लॉक एवं प्रबंध विकास केन्द्र में कार्यपालक आवास, जो सामान्यतयः एमडीसी कहलाता है । सभी छात्रों को संस्थान के छात्रावास में सुसज्जित एकल कमरे का आवास उपलब्ध कराया गया है । इन छात्रावासों में चौबीस घंटे इंटरनेट कनैक्टिविटी, पूर्णतःस्वचालित वॉशिंग मशीन, संगीत कक्ष एवं मनोरंजन कक्ष मानक सुविधाएँ हैं । धुलाई एवं इस्त्री सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं हैं । छात्रावास में इंटरकॉम सुविधा भी उपलब्ध है, जोकि संस्थान के इंटरकॉम से जुड़ी है । छात्रों की सुविधा के लिए छात्रावास परिक्षेत्र में सिक्के द्वारा परिचालित पब्लिक टेलीफोन के अतिरिक्त तीन एसटीडी/ आईएसडी/पीसीओज़ हैं । छात्रावास परिक्षेत्र में छात्रों द्वारा चालित पुस्तकालय, संगीत क्लब एवं छात्र-दुकान भी है ।
प्रबंध विकास केन्द्र में आयोजित विभिन्न कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कार्यपालकों हेतु संस्थान में उत्कृष्ट आवास व्यवस्था है । वर्तमान सुविधाओं के अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कार्यपालकों हेतु नवीन आवास सुविधाएँ दी जाएँगी । संस्थान आगंतुकों के लिए अतिथि कक्ष सुविधा उपलब्ध कराता है । आवास परिक्षेत्र में हर प्रकार के आवास के लिए भोजनालय एवं कैंटीन सुविधाएँ उपलब्ध हैं ।
हम इस सूत्र में विश्वास रखते हैं कि “स्वस्थ तन में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है”, और इस उद्देश्य से परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं का प्रयोग करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है । अद्यतन सुविधायुक्त जिम्नेशियम, एक फुटबाल/क्रिकेट मैदान, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, एक जॉगर्स पार्क एवं पसंदीदा स्थानीय खेल टीसपैक बॉल के लिए दो कोर्ट छात्रों हेतु उचित अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराता है ।
अतः खेल एवं शिक्षा का उचित मिश्रण, भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर के प्रवेश द्वार से निकलते हर छात्र का सर्वतोमुखी विकास आश्वस्त करता है ।

