यकीनन एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से बेंगलूर एक है, जोकि भारत में रहने के लिए श्रेष्ठ स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है । विप्रो एवं इन्फोसिस जैसे दिग्गज आईटी व्यवसायियों सहित 250 से अधिक हाई-टेक कंपनियों का गढ़, बेंगलूर अब विश्वभर में भारत की आईटी की (सूचना प्रौद्योगिकी) राजधानी जाना जाता है और यह भारत में आर्थिक विकास को बढ़ा रहा है और विश्व व्यापार नक्शे पर भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में अपना स्थान बना रहा है ।
बेंगलूर प्रबंध शिक्षा हेतु भारत के श्रेष्ठ शहरों में से एक है और इसने विश्वभर के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है । अत्यधिक महानगरीय प्रकृति प्राप्त यह शहर अनेक बड़े निगमों का गढ़ है और यहाँ अनेक मिश्रित उद्योग हैं, जैसे नई आर्थिक कंपनियाँ जो आईटी, जैव-प्रौद्योगिकी एवं विमानन से संबंधित हैं और साथ ही पुरानी आर्थिक निर्माण कंपनियों में सम्मिलित हैं – कपड़ा, सिल्क, मशीन टूल्स एवं लघु उद्योग इलैक्ट्रॉनिक्स । बेंगलूर किसी भी क्षेत्र की प्रवृत्ति को समझने के लिए एक महान प्रयोगशाला है । पुराने विश्व आकर्षण के साथ सम्मिलित बेंगलूर एक नए युग का शहर है ।
संपूर्ण चकाचौंध और आकर्षक (फैंसी) मॉल्स के बीच अभी भी पेड़ों से युक्त लंबी सड़कें और सैर के लिए फैले हुए उद्यान देखे जा सकते हैं और साथ ही विश्राम के लिए अनुकूल इस शहर का अति मनोहारी मौसम आनंद उठा सकते हैं, जोकि पेंशनभोगियों का स्वर्ग कहलाता है । इस शहर का सद्भाव के साथ विभिन्न संस्कृतियों और भिन्न-भिन्न लोगों को समायोजित करना ही है, बेंगलूर के अनुभव को वास्तव में अद्वितीय बनाता है ।

